तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर , किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन , रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का काम : डॉo सीoएमo पटेल
आगामी 16 फरवरी 2024 को प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है
जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सीएम पटेल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों की अपील है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें और रक्तदान एक महादान है एक व्यक्ति के रक्तदान से चार लोगों जाने बचाई जा सकती हैं इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले क्योंकि कई बार रक्त के अभाव में कई लोग कई लोगों की जान चली जाती है रक्तदान एक बेहद पुण्य का काम है लोगों का जीवन बचाना हमारा पहला संकल्प है


Comments