अबकी बार होली में गरीबों की हालत खस्ता कर सकता है जिला पूर्ति विभाग,सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है कार्ड धारियों का राशन, नए ई पॉस मशीन का नेटवर्क कनेक्शन हुआ फेल , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , कोटेदार हो रहे हैरान , गरीब परेशान
सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं बट रहा है राशन नए ई पास मशीन का नेटवर्क कनेक्शन फेल , जिले के कोटेदार हैरान , गरीबों को नहीं मिल पा रहा है प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन , ऐसे स्थित में गरीब परेशान , कोटेदार हैरान
जनपद बस्ती (यूपी) होली का त्योहार निकट है और गरीबों को सरकारी राशन की दुकान से नहीं मिल पा रहा सरकारी गल्ला जनपद सहित अन्य प्रदेश के अन्य जिलों में अभी हाल में कोटेदारों को नए प्रकार का डिजिटल इपोस मशीन उपलब्ध कराई गई है जो की इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट से कनेक्ट रहेगा जिससे नए eपास मशीन से कार्डधारी के अंगूठा लगाने पर अन्न खारिज किया जा सकेगा
किंतु नए राशन वितरण मशीन में नहीं चल रहा नेटवर्क
जिससे नही हो पा रहा गेंहू और चावल का वितरण
समस्या लेकर जिला पूर्ति कार्यालय बस्ती में पहुंचे कोटेदार के परिवारजन सुनाई व्यथा
बस्ती सदर के कोटेदारों द्वारा दी जानकारी के अनुसार बस्ती सदर विकास खण्ड के। ग्राम महरीपुर, दुबखरा, रानीपुर, गोटवा ,बेलाडी, पाकड़ डांड , गनेशपुर में समस्त सात आवंटित दुकानें है जहां पर किसी दुकान के इस नए ई पास मशीन में नेटवर्क कनेक्ट न होने पर राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है , मरवटिया न्याय पंचायत 11 दुकानें आवंटित है इनमे भी किसी दुकान पर इपोस मशीन पर नेटवर्क न होने पर कोई नहीं चल पा रही है जिससे वितरण बाधित है महरीपुर न्याय पंचायत की समस्त दुकानों पर भी वही हाल हो रहा है साऊंघाट के ग्राम महुडर, बस्ती के महसो के कोटेदार के परिवारजन सहित जिले के अन्य कोटेदार पूर्ति कार्यालय पर इस समस्या को लेकर व्यथा सुनाई , नए ई पास मशीन के संचालन ठप होने से भारी नुकसान हो रहा है सूत्रों के अनुसार होली त्योहार नजदीक आने पर लोग कोटेदारों को बुरा भला भी कह रहे हैं
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अन्न्न वितरण नही हो पा रहा है नए पास मशीन मैं सर्वर नहीं हो रहा है कनेक्ट ,जिससे जिले के कोटेदार परेशान है सरकार के अगले 5 वर्ष मुक्त अनाज की योजना का नहीं मिल रहा गरीबों को मुफ्त राशन ,ऐसे ही हालत रही तो अबकी बार होली में गरीबों की हालत खस्ता करेगा जिला पूर्ति विभाग !
.jpg)


Comments