महाशिवरात्रि मेले में खोया पाया कैम्प में बिछड़ों को मिलाने वाले शिविर का संचालन पुनीत कार्य है , सांसद हरीश द्विवेदी
बस्ती । समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर संचालित ‘बिछुडे मिले माध्यम शिविर’ में 32 बच्चों के साथ ही अनेक बिछड़ो को उनके परिजनों से मिलाया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रोते बिलखते बच्चों को चेहरों पर जब मुस्कान आती है तो परिश्रम सफल हो जाता है। कहा कि अभिभावक मेले में आने से पूर्व बच्चों की जेब में नाम, पता की पर्चियां डाल दें तो बिछड़ो को मिलाना आसान हो जाता है। सांसद हरीश द्विवेदी ने शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का हौसला बढाया। कहा कि पिछले 33 वर्षो से खोया पाया शिविर का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है। यह एक पुनीत कार्य है शिविर में बच्चों के नाम को प्रसारित किया गया जहां से परिजन उनको लेकर गये।
कुदरहा व्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 33 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है।

Comments