भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष डॉoवीo केo वर्मा ने ने गसौसीपुर हत्याकांड के परिजनों से मिल कर आर्थिक सहयोग कर सांत्वना प्रदान किया

 



बस्ती।  (यूपी )

जनपद बस्ती में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मडल ने कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव पहुंचकर भूमि विवाद में हुए खूनी खेल में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या मामले में परिजनों से मिलकर ढाढस बधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डा. वर्मा ने राममिलन (65 वर्ष) पुत्र बालेदीन की पत्नी गीता देवी को आर्थिक सहयोग भी दिया।


ज्ञात रहे अभी कुछ दिन पूर्व गोसैसीपुर के रहने वाले राममिलन (65 वर्ष) पुत्र बालेदीन का बंजर जमीन पर बने अवैध मकान के कब्जे को लेकर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडे और फरसे से राममिलन की हत्या कर दिया था। घटना में मृतक के पुत्र विशाल चौधरी 21 और बहन माला देवी पत्नी भवानी प्रसाद को गंभीर चोटें आई थी। इस मारपीट में हमलावरों नें धारदार हथियार से विशाल के दाएं पैर के पंजे पर हमला कर दिया था। डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। उन्होने परिजनों को सहयोग का आश्वासन दिया।

 आर्थिक सहयोग देते समय डा. वर्मा के साथ भारतीय कुर्मी महासभा के आर.के. सिंह पटेल, विद्या सागर चौधरी, के.सी. पटेल, अशोक वर्मा, अभिषेक चौधरी, बद्री प्रसाद, अशोक पटेल आदि लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग