जिला कैंप कार्यालय बस्ती में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन का मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न : पत्रकारों के हितों की सुरक्षा संगठन का प्रथम उद्देश्य, सुशील प्रताप सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री PPA
बस्ती (यूपी)
पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बस्ती के जिला इकाई की बैठक आज कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ ,बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर किया गया।बैठक जिलाध्यक्ष बस्ती श्री शीतला प्रसाद शुक्ला जी की अध्यक्षता में किया गया, नवागत पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को भी पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के जिला इकाई में सदस्यता दिला कर पदभार ग्रहण कराया गया। समाज में प्रेस और पत्रकार की उपयोगिता , सुरक्षा एवं कुशलता आदि कई पहलुओं की चर्चा बैठक में की गई ,
एसोसिएशन के राष्ट्रिय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि की आज देश और प्रदेश में सच्चे पत्रकारों को पत्रकारिता करने से रोका जाता है सच्ची पत्रकारिता के लिए संगठित होकर ही आगे पत्रकारिता संभव है पत्रकारों का सुरक्षा करना संगठन का मुख्य उत्तरदायित्व है
बस्ती मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन में जुड़ने का सच्चे अर्थों में लाभ पत्रकारों को तभी रहेगा जब संगठन के लोग आपस में सामंजस बनाए रखेंगे सभी एक दुसरे के सुख और दुःख में साथ रहेंगे, आज के परिवेश में पत्रकारों को कदम से कदम मिला कर चलने की आवश्यकता है तभी पत्रकारिता जगत को आगे कायम रखा जा सकता है संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण एक परिवार के समान हैं
इस बैठक मुख्य रूप से जिला प्रभारी बस्ती कपीश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष रिजवान खान, जिला प्रचार मंत्री इंद्रभूषण चौबे ,अनिल श्रीवास्तव,मोहम्मद कलीम, श्री प्रकाश गुप्ता,रोहित उपाध्याय, महेंद्र प्रताप सिंह,हिमांशु वैश्य,फय्याज, अब्दुल कलाम,अंकुर कुमार सिंह अन्य कई सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


Comments