दयाशंकर मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार, लोकसभा सीट जीत कर बढाएंगे बहन जी का सम्मान
बस्ती।5अप्रैल 24।भाजपा से उपेक्षित रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया शंकर मिश्र अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बसपा की सदस्यता लिया और जिले मण्डल प्रभारी के प्रयास से बस्ती लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित किये गये।
सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार दयाशंकर मिश्र सन 1989 से भाजपा सदस्य के तौर पर कार्य करते हुए वर्तमान सांसद को पहली बार लोकसभा सीट को जीता कर देश की सबसे बड़ी अदालत में भेजने का कार्य किया था। पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए कहा जब कोई अपने घर मे बहुत उपेक्षित होता है तो वह अपने भविष्य की चिन्ता करते हुए ऐसे निणर्य पर पहुँचता है।
उन्होंने बताया कि मण्डल प्रभारी उदयभान जो हमारे पुराने साथी है के आग्रह पर मैने बसपा की सदस्यता ली और बहन जी ने मेरे कार्य को जाना कि जमीनी कुशल कार्यकर्ता है तो मुझ पर विस्वास करते हुई मुझे बस्ती से चुनाव का सिम्बल देकर प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को विश्वाश दिलाया कि बहन जी को बस्ती लोकसभा सीट को जीत कर उनके सम्मान करूँगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उपेक्षित कार्यकर्ताओ की बड़ी लम्बी कतार है जो भाजपा को हराने के लिये और मुझे जितने के लिये तैयार है आप सबका सहयोग मिला तो वह दिन दूर नही जब यह आपका साथी जीत कर दिखायेगा।
एक स्थानीय होटल में बसपा के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लखनऊ से चल कर आये नेता दिनेश चन्द्रा द्वारा बसपा का सिम्बल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी उदयभान, सीता राम शास्त्री, डॉ आलोक रंजन व प्रमोद कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments