बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर लिया गरीब बच्चों के शिक्षा का संकल्प , जितेंद्र कुमार
अंबेडकर पार्क संसारपुर विकास खण्ड बस्ती सदर ,बस्ती
बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के ग्राम संसारपुर में अम्बेडकर पार्क में डॉ अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के द्वारा बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाई गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेन्द्र चौधरी विशिष्ट अतिथि बाबूराम ने कहा कि बाबा साहब के अधूरे संकल्पों को मिलकर पूरा करना होगा। समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब जीवन भर दलित ,शोषितो ,पिछड़ो के सम्मान व अधिकार की लड़ाई लड़ी थी ,किन्तु आज भी दलितों पिछड़ो की हालत खराब हो गई है आज भी समाज को बाबा साहब जैसा व्यक्तित्व की जरूरत है ।
इस अवसर पर तमाम ग्रामीण व अन्य क्षेत्रीय जनता भी समिति के सदस्यों के साथ अम्बेडकर पार्क संसारपुर में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस अवसर पर , बुद्धिराम ,भगवानदीन ,कन्हैया, किशन, शकुन्तला देवी, पार्वती देवी, प्रिया, रिया, सागर, राधा, गुडिया, नीतू, मनीषा, खुशबू, नन्दनी, राधिका, सोनी, शान्ती, संजय, शिवा, अंकिता, रागिनी, सूरज, विधान, सागर, अरूण के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।











Comments