बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान ,
बिजली के हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया गांव के खलिहान में लगी आग , जन धन को नहीं हुआ नुकसान ,
बुधवार 24 मई को दोपहर में फुटहिया गांव में आज दोपहर दो बजे दिन में बिजली के 11000 वोल्ट तार में शार्ट सर्किट से खलिहान के खर पतवार में आग लग गई ,देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया , खलिहान में सरपत में लगी आग ने तेज हवाओं में विकराल रूप धर लिया ,बगल में एक ग्रामीण की खर पतवार और कंडी रखने की मड़ई को चपेट में ले लिया , शुक्र हुआ कि बगल खेत में ग्रामीणों द्वारा गेंहू की कटाई कर अनाज भूसा वहा से सप्ताह पहले व्यवस्थित किया जा चुका था जिससे कोई बड़े जन धन की नुकसान नहीं हुआ हुआ , अन्यथा गेहूं की आग बुझाना मुश्किल हो जाता
सूचना देने पर भी नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी , घटना के वक्त नगर थाना पुलिस , व फुटहिया पुलिस चौकी पुलिस ग्रामीणों के साथ मौजूद रही , ग्रामीणों व राहगीरो ने भयंकर आग को हैंडपंप नलों , टुल्लू पंप से बाल्टी में पानी भर भर के दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे , यदि हवाओं की दिशा बदली होती तो शायद आधा गांव ही आग में जल जाता
प्रभारी थानाध्यक्ष ने पुछने पर बताया कि फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी लेकिन उसी वक्त आज कई जगहों पर आग लगने के कारण यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही आई है

Comments