बस्ती : ईवीएम के पिटारे में कैद हुआ उम्मीदवारों का भाग्य; अब 04 जून को खुलेगा जीत का पिटारा

 



बस्ती। (यूपी )

जनपद बस्ती में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बस्ती लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। पोलिंग बूथों पर सुबह सात से लेकर दिन में 10 बजे तक बूथों कतार लगी रही। जैसे-जैसे सूरज की तपिस बढ़ती गई बूथों पर सन्नाटा छाने लगा। मतदाताओं की कतार कम होती गई। फिर शाम को पांच बजे से बूथो पर वोटरों की भीड़ जुटने लगी जो मतदान के आखिरी छड़ो शाम छह बजे तक बना रहा। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा की लिहाज से बूथों के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रही। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीन बजे में कुल 47.03 प्रतिशत मतदान हो चुका था। माना जा रहा है कि 6 बजे तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत पार कर लेगा। कमिश्नर अखिलेश सिंह,आईजी आरके भारद्वाज व डीएम अन्द्रा वामसी व पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी भारी पुलिस फोर्स लेकर पोलिंग बूथों पर भ्रमण करते रहे।

जनपद की सीमाओं पर रही पुलिस की नाकेबंदी

मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पोलिंग बूथों से लेकर गैरजनपदों की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। सीमाओं पर जांच के बाद वाहनों को प्रवेश दिया गया। क्रिटिकल व ब्लनेरेबल पोलिंग बूथों पर विशेष निगरानी रखी गई। हर एक पोलिंग बूथ सीसीटीवी कैमरे से लैश रहे।




 भीषण गर्मी के वजह से दोपहर में कहीं सपा तो कहीं भाजपा के बस्ते खाली


जिले में छठे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। जिले भर के मतदाता अपने सांसद का चुनाव करने में जुटे रहे। यहां सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच देखी जा रही है। बात करें तो जिले में अलग अलग जगहों पर बने चुनावी बस्तों की तो मिला जुला रूझान देखने को मिला। कई क्षेत्र ऐसे थे जहां सपा और भाजपा के बस्तों पर एक समान भीड़ नजर आ रही थी। वहीं, कुछ जगह ऐसी भी दिखी जहां सपाई हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखे। इसके अलावा भाजपा के भी कई बस्ते ऐसे दिखे जहां मतदाता नदारद थे। हाथी वाली पार्टी का हर जगह बुरा हाल पोलिंग बूथों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कई बूथ ऐसे थे जहां मतदाता काफी कम संख्या में पहुंचे तो कई बूथ मतदाताओं से गुलजार दिखे।

क्रिटिकल/ ब्लनरेवल बूथो पर हुआ बिना भय  मतदान

प्रशासन की ओर से विधानसभा वार चिंहित किए गए क्रिटिकल व ब्लनरेवल बूथों पर इस बार अर्धसैनिक बलो की निगरानी में बेखौफ मतदान हुआ हर्रैया के 57, कप्तानगंज के 40, रुधौली के 23, बस्ती सदर के 39 व महादेवा के 34 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता किसी के दबाव में नहीं दिखा।



Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग