पिता का उठा साया, मां ने भी छोड़ा साथ अभिनेता सोनू सूद ने उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी, रोल बेचकर 10 साल का बच्चा करता था गुजारा
कुछ समय से एक बच्चे की ठेले पर रोल बेचते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है। यह कहानी है दिल्ली के जसप्रीत की जो सिर्फ 10 साल का है, जो अपने पिता की मौत के बाद ठेले पर रोल बेचता है। दरअसल उसके पिता ने 1.5 महीने पहले इस ठेले को शुरू किया था। लेकिन कुछ समय बाद उसके पिता की टी.बी. की वजह से मृत्यु हो गई और मां भी उन्हें छोड़ कर चली गई। अभी जसप्रीत और उसकी बहन अपनी बुआ के घर रहते हैं। जसप्रीत का कहना यह है कि वह अपने पिता की आखिरी निशानी को कुछ नहीं होने देगा, वो यह ठेला कभी बंद नहीं करेगा। उसकी ठेले पर रोल बेचते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसके बाद कई सिलेब्रिटीज उनकी मदद करने के लिए आए है। इस वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा और सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने उसकी पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठाने का ऑफर दिया है। सोनू सूद ने लिखा-'चल पहले पढ़ लेते हैं दोस्त। बिज़नेस बड़े होकर इस से बड़ा करेंगे।'

Comments