परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य कुएं में गिरे मानसिक विछिप्त व्यक्ति की बचाई जान

 परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य






बस्ती अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीआरवी 0853 को 29 मई को इवेंट नं. 37699 पर ग्राम नंदनगर में आत्महत्या की प्रयास की सूचना दी गई। आत्महत्या की प्रयास की सूचना पर PRV 0853 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। उसी समय थाना से का. अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल का घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम अच्छा रहा। मौके पर एक व्यक्ति जो मानसिक विपक्षिप्ता के कारण कुँआ में कूद गया, पीआरवी के जवान एचसी राम हित यादव उसे व्यक्ति को बचाने के लिए स्वयं कुएं में उतरे और पुलिस बल ने बाल कृष्ण तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी (उम्र 30 वर्ष) निवासी नंदनगर परसरामपुर थाना को बाहर निकाला। जवानों द्वारा अथक परिश्रम और साहस का परिचय दिया व काफी मशक्कत करने के बाद व्यक्ति को कुँआ से बाहर निकलवाया । आम जनमानस द्वारा यू०पी०-112 PRV-0853 व परसरामपुर थाना बस्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।


Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग