बस्ती पहुंचकर भारी जनसभा को संबोधित किया बसपा सुप्रीमो मायावती कहा कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारी मशीनरी का करते हैं दुरुपयोग-






बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के लिए किया जनसभा और सभी प्रत्याशियों की जीतने की की अपील |




हेलीकॉप्टर द्वारा बस्ती पहुंची मायावती का बस्ती के लोकसभा प्रत्याशी लव कुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रतीक चिन्ह हाथी देकर किया स्वागत।
डुमरियागंज लोकसभा के बसपा प्रत्याशी नवीन ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मायावती का किया स्वागत।


संत कबीर नगर के लोकसभा प्रत्याशी और उनके भाई ने गौतम बुद्ध की प्रथम भेंट कर किया स्वागत।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को किया संबोधित।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस भाजपा व अन्य किसी भी विरोधी पार्टी तथा गठबंधन आदि के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले पूरे दमदारी और मजबूती के साथ या चुनाव लड़ रही है |
टिकट के बंटवारे के  पर हमने सर्व समाज के लोगों को उचित भागीदारी दी है |
मायावती ने कहा कि जिनको कामयाब बनाने के लिए हमारी अपनी पार्टी के लोग जी जान से लगे हैं|

आपके बस्ती मंडल में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है,मुस्लिम आबादी को देखकर संत कबीर नगर जो लोकसभा की सीट है और जो देवरिया का लोकसभा का सीट है से हमने मुस्लिम समाज हमारे कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है |
मायावती नें कहा की बस्ती की लोकसभा की सीट में पिछला वर्ग का वोट काफी ज्यादा है,इसलिए हमने यहां बस्ती से कुर्मी समाज के अपने कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है |







यहां पर उपलब्ध अपार भीड़ और आपके जोश को देखकर काफी हद तक फैसला हो गया है,पिछले बार की तरह इस बार भी आप लोग अपने लोकसभा चुनाव में अपना बेहतर रिजल्ट लेंगे |
मायावती नें कहा की इस बार भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाली नहीं है |
इस चुनाव में इनकी कोई पुरानी या नई नाटक बाजी नहीं चल रही है जुमलेबाजी या गारंटी आदि काम में आने वाली नहीं है |
उन्होंने कहा की देश की जनता काफी हद तक इस बात को समझ चुकी है|


देश के विशेष कर गरीबों कमजोर तपको अन्य लोगों को जो भी अच्छे दिन दिखाने की हैं वह हवा हवाई हो गए हैं |
बहन जी ने कहा  कि जब केंद्र में कांग्रेसी सरकार होती है तो वह सरकारी जांच एजेंसी हो दुरुपयोग करती है राजनीतिकरण करती है,
और जब बीजेपी सरकार में आती है तो बीजेपी भी कांग्रेस की तरह सरकारी एजेंसी का ज्यादातर उपयोग राजनीतीकरण करने का काम करती है मैं समझती हूं या ठीक नहीं है |
इस जनसभा में भारी संख्या में लोग भीषण गर्मी में भी बहन जी का भाषण सुनते रहे ,जय भीम ,जय बसपा ,जय कांसीराम के नारे से पूरा मैदान गूंजता रहा 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग