अयोध्या में ट्रक से भिड़ी बस, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर


 

सोहावल-अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रविवार की सुबह वातानुकूलित वोल्वो बस अपने आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हुई तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल स्थित ओवर ब्रिज के पास हुई।पुलिस ने बस को किनारे खड़ी कर आवागमन चालू कराया बताया गया कि नागालैंड प्रांत में पंजीकृत वातानुकूलित वोल्वो बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के सोहावल ओवर ब्रिज के पास आगे चल रही ट्रक में भिड़ गयी। रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर इतनी जोर हुई की वोल्वो बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक 40 वर्षीय और एक 19 वर्षीय युवक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल प्रशासन ने सिराज पुत्र इदरीश उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी बिरऊपुर कोतवाली नगर जिला बस्ती कपूर चंद पुत्र जगदीश कुमार उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी जयपुर कोतवाली नगर जिला जयपुर राजस्थान और धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना कुमारगंज अयोध्या को भर्ती किया।बाद में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सिराज और कपूर चंद को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ली और तेज रफ्तार वोल्वो बस उसमें पीछे से जा भिड़ी। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये चिकित्सालय भेजवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन  कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग