बस्ती में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के समर्थन में किया भारी जनसभा , लोगो से खचाखच भरा रहा जीआईसी का मैदान , भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे अखिलेश



बस्ती लोकसभा के इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी व समर्थकों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, :जनसभा के दौरान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा किया. इस दौरान उन्होंने यूपी की जनता से बड़ा वादा कर दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार आई तो सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पेपर लीक पर भी बड़ा वादा किया. अखिलेश ने कहा कि ये लोग पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. ये लोग नौकरी नहीं दे पा रहे हैं. हम लोग अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. इंडिया अलायंस की सरकार आई तो हम पेपर लीक रोकेंगे और अग्निवीर भर्ती को खत्म कर देंगे.



अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया अलायंस की सरकार आई तो 30 लाख खाली पदों को भरेंगे और अग्निवीर योजना को खत्म कर नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं का 1 तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया.



वैक्सीन के मुद्दे पर बरसे अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि अभी तो सिर्फ फौज की नौकरी चार साल की हुई है. ये बीजेपी वाले फिर से आ जाएंगे तो खाकी वालों की नौकरी भी 3 साल की हो जाएगी. जब अखिलेश संबोधित कर रहे थे तब सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक एवं जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ,रूधौली के विधायक राजेन्द्र चौधरी के साथ मौजूद रहे.

वैक्सीन के मुद्दे का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले बुखार कम एमजी की दवा में खत्म हो जाता था अब तो 650 एमजी तक की दवा भी असर नहीं करती. उन्होंने कहा कि सबको जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई गई है


  इंडिया गठबंधन के पक्ष में  मांगा समर्थन


    अखिलेश यादव ने कहा, ये 2024 का चुनाव बहुत अलग होता जा रहा है। जनता द्वारा इस बार सारी सीमाओं को तोड़ते हुए पूरे तरीके से इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जा रहा है। अभी मैं और राहुल गांधी प्रयागराज-फूलपुर गए हुए थे। वहां भी लोगों का खूब समर्थन देखने को मिला। 


संविधान बदलने वालो को बदलना होगा अखिलेश

उन्होंने कहा जैसे चुनाव बढ़ता जा रहा जनता का गुस्सा भाजपा के लिए बढ़ता जा रहा है। 7वें चरण में गुस्सा सांतवें आसमान पर होगा। भाजपा के लोग संविधान को हटाना चाहते हैं और हम लोग संविधान की रक्षा करने निकले हैं।





 उन्होंने कहा आप लोग भी संकल्प लीजिए, संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल देंगे। सरकार तो बदलेगी ही उसके साथ मंत्री मंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा। पिछले 10 सालों से आप लोगों ने सब कुछ झूठ ही देखा है। किसानों की आय दोगनी की बात करते थे, लेकिन किसी की आय नहीं बढ़ी। उल्टा लागत बढ़ा दी। साथ ही खाद्य, डीजल, कीटनाशक और महंगा कर दिया। किसान लगातार कर्ज से घिरा हुआ है।


सपा की  जनसभा में भारी संख्या में उमड़े लोग


जनसभा के दौरान बस्ती की जनता की अपार भीड़ से गवर्नमेंट इंटर कालेज का मैदान लोगो भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा 

 आज की भारी भीड़ को देखकर बस्ती में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है !






Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग