मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने व रेप के आरोप में केस दर्ज

 

मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने का आरोप केस दर्ज 





उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी की मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, किशोरी की मां का आरोप है कि जबरदस्ती वह लोग गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए। जहां उसके साथ सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि 23 अक्तूबर 2023 को 11 बजे गांव के महेंद्र व उसकी पत्नी गोला देवी उसके घर पर आकर मंदिर घुमाने को कहा। वह अपनी पुत्री के साथ पड़िया चौराहा आंबेडकर पार्क रविदास मंदिर चली गयी। वहां पर संतकबीरनगर के दुधारा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा शावापुर निवासी सुरेंद्र, विरेन्दर, खेमा, पुष्पा, लक्ष्मी, चांदनी, फोटू व लालचन्द निवासी गोपालपुर थाना लालगंज पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोग जबरिया पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पुत्री की शादी सुरेंद्र से होने जा रही है। उन लोगों ने सुरेन्द्र से जबरिया माथे पर सिंदूर लगवा दिया और कहे कि शादी हो गयी। उसकी बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर घर ले गए। जहां सुरेंद्र और विरेंद्रर दोनों भाई बलात्कार किए। एसएचओ दिनेश चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग