बसपा ने बस्ती में बदला लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्रा के बाद लवकुश पटेल ने किया बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन
बस्ती (यूपी)- बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बस्ती लोकसभा सीट से पूर्व में घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। बसपा ने पहले दयाशंकर मिश्र को बस्ती लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकट दिया था।
अब बसपा मुखिया ने लवकुश पटेल को उम्मीदवार बना दिया है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में इसकी जानकारी देते हुए लवकुश पटेल को ही बसपा उम्मीदवार बना दिया गया है | बीएसपी उम्मीदवार का पर्चा लेकर लवकुश पटेल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया |



Comments