बस्ती से बसपा के लवकुश पटेल के चुनावी केंद्रीय कार्यालय हुआ उद्घाटन , युवा प्रत्याशी पाकर कार्यकर्ताओं में उमड़ा जोश का लहर,




7 मई बस्ती (यूपी)
बस्ती से बीएसपी उम्मीदवार लवकुश पटेल के चुनावी केंद्रीय कार्यालय हुआ उद्घाटन ,भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता ,

बस्ती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 61 से बसपा उम्मीदवार लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने बरदहिया बाजार स्थित अपने आवास परिसर में चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर  बीएसपी कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति तय की गई ,

इस अवसर पर प्रत्याशी लवकुश पटेल ने कहा कि मैं बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया हूं बहुजन समाज पार्टी के सर्वजन सुखाय ,सर्वजन हिताय नीति पर चलने वाली पार्टी है अबकी बार जिले की सेवा करने का अवसर मिला तो बस्ती को ,शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार की दिशा में विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी , पूर्व के सांसदों ने बस्ती के विकास के सपने तो दिखाए लेकिन जनता का विकास न करके केवल अपना विकास किया है इस बार जनता छलावे में नहीं आयेगी हमे पूरा आशा व विश्वास है धर्म जाति की राजनीति से ऊपर उठकर बस्ती की जनता बसपा को जिताने का कार्य करेगी , बाकी पार्टियों के पूर्व सांसदों ने बस्ती को केवल उजाड़ने का काम किया है भाजपा  सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है   इस बार बस्ती की जनता सीट बदलकर  करेगी ऐतिहासिक फैसला देगी , बसपा की जीत , मजदूर,किसान ,बेरोजगारों की जीत होगी , नौजवानों की जीत होगी , 


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने किया , उन्होंने कहा की बस्ती में बसपा महासचिव के निर्देशानुसार दयाशंकर मिश्रा की जगह लवकुश पटेल जी को लोकसभा जीतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है लवकुश जी युवा नेता है और पार्टी के विचारो पर कदम से कदम मिलाकर चलने वाले सक्रिय कार्यकर्ता है लवकुश पटेल के टिकट मिलने में बसपा पार्टी के  लोगो में दोगुना जोश भर गया है हमे आशा व विश्वास है की सभा में आए लोग  दिन रात मेहनत करके लवकुश पटेल  लवकुश पटेल जी को भारी मतों से विजई बना करके  देश संसद में भेजने का काम करेंगे हमे लवकुश पटेल जी पर पूरा आशा व विश्वास है की  भाई लवकुश पटेल बसपा पार्टी के अजेय योद्धा साबित होंगे 





 कार्यक्रम के मुख्य अथिति कल्पनाथ बाबू ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि 

उन्होंने  कहा की आज बहुजन समाज के लोग भ्रमित हो गए है कि किसे वोट करे किसे वोट न करे किंतु बहुजन समाज के लोगो को ये कभी नहीं भूलना चाहिए की जो सम्मान आप अपने घर में पाते हो वो सम्मान दूसरो के घरों में मुश्किल होता है दूसरी पार्टी के लोग लोक लुभावन बाते करके आपके वोट को तितर बितर कर देते है और आपके वोट का बटवारा कर देते है फिर  जीतने के बाद आपके साथ सौतेला व्यवहार करते है चाहे सपा के लोग हो ,भाजपा के लोग हो कांग्रेस के लोग हो या कोई और पार्टी के लोग बस सभी लोग बहुजन समाज के लोगो के वोट से अपना काम बनाने का काम करते है अभी चुनाव नजदीक है तो लोग  वोट के खातिर सम्मान से आपके पाव छू लेंगे जब चुनाव जीत जाएंगे तो आपसे मिलने से व बात करने में भी कतराएंगे ,जबकि बहुजन समाज पार्टी  सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है बसपा आज खुद अपने दम पर भाजपा को  को टक्कर दे रही और  लवकुश पटेल के प्रत्याशी बनाए जाने पर  गठबंधन के प्रत्याशी सदमे में आ गए है उनकी भी नीद गायब हो चुकी है और सत्ता के लोगो की बेचैनी बढ़ चुकी है उनकी नैया डगमगा गई है अब बहुजन समाज के लोगो अपने  सारे भ्रम मिटाना होगा क्योंकि  बसपा आपका अपना घर है और अपने घर को अपना घर कहिए चंद दिनों दूसरो के घर में किरायेदारी करने से वो घर आपका नही हो जायेगा 

उन्होंने सभा में आए लोगो से कहा कि मेरी ये गुजारिश है कि बहुजन समाज पार्टी  के चाहने वाले लोगो आगामी 25 मई हाथी वाले खाने का बटन दबा करके बहुजन समाज पार्टी को शानदार और भारी मतों से जिताने का काम करे,और बहन कुमारी मायावती जी को  दिल्ली का पीएम बनाने का काम करे


कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर  चौधरी शाका ने किया उन्होंने कहा की बस्ती जनपद के बसपा के कार्यकर्ता बहन जी सम्मान में दिन रात एक करके उन्हे भारी मतों से जिता करके अपने युवा प्रत्याशी को  देश के संसद में भेजने का काम करेंगे जिले की जिम्मेदारी आज युवाओं के कंधे पर आनी चाहिए बहन जी के सम्मान में आज  एक युवा को बस्ती का प्रत्याशी बनाया गया है बस्ती के समस्त युवाओं  से हमारी अपील है कि पूरे दम खम से भाई लवकुश पटेल जी को भारी मतों से जिता कर  देश के संसद में भेजने का काम करेंगे एवं बहन जी और मान्यवर कांशीराम साहब और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करेंगे


इस अवसर पर मंच पर जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम , पूर्व राज्य मंत्री संजय धूसिया, मुख्य  अतिथि कल्पनाथ बाबू, जिला प्रभारी ओम प्रकाश, दिवाकर कपूर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव , शिवशंकर चौधरी शाका ,अजय पांडेय जिला  उपाध्यक्ष,अरशद खान जिला कोषाध्यक्ष, जिला प्रभारी ओमप्रकाश , दिवाकर कपूर ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर जी , कैलाश नाथ राजभर आदि ने कार्यक्रम का मंचन किया , इस सम्मेलन में एमoपीoराव ,विजय आजाद , रामचंदर विद्रोही,रामनिरंजन राना ,ओमप्रकाश ,अर्जुन चौधरी , रामयज्ञ, के साथ पार्टी के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोग की भारी संख्या उपस्थित में अपस्थित रहे 












Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग