पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त जारी

 



बस्ती - मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद वाराणसी से दिनांक 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया जा रहा हैं। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया है कि जिसमें बस्ती मण्डल में कुल 841057 कृषकों के खाते में सीधे धनराशि प्रेषित की गयी हैं। उन्होने बताया कि जनपद बस्ती में कुल कृषक परिवार 440268 के सापेक्ष 17वीं किस्त प्राप्त कृषक परिवार 362709, संतकबीर नगर में 231140 के सापेक्ष 196396 तथा सिद्धार्थनगर में 350273 के सापेक्ष 281952 हैं।

उन्होने किसान भाईयों से अपील किया है कि जिन कृषकों ने ई-केवाईसी, भूलेख सीडिंग एवं आधार सीडिंग अभी तक नहीं कराया हैं, वें अपना तहसील स्तर पर भूलेख सीडिंग एवं पोस्ट ऑफिस/पी0एम0 किसान से सम्बन्धित बैंक में आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी अवश्य करा लें, जिससे वे पी0एम0 किसान सम्मान निधि के किस्त प्राप्त किया जा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग