दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी, ईमेल से मिला मैसेज; मचा हड़कंप

 

    सांकेतिक चित्र

   नई दिल्ली ,18 जून 

दिल्ली हवाई अड्डा पर सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह 9.35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।

सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी. मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया है सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर लिए गए  हैं.

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग