सरकार बनने पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के प्रतिनिधि बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल का बस्ती में प्रथम आगमन , कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत, सर्किट हाऊस में बैठक कर अधिकारियो से परखा विकास कार्यों की हकीकत

 


 


  पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह ने   बैठक कर परखा विकास कार्यों की हकीकत

  संवाददाता  बस्ती - सदस्य पूर्वाचल विकास बोर्ड उ०प्र० बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने विभागवार संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की सर्किट हाउस सभागार में गहन समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरो में पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए, इसमें किसी प्रकार के लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा, कृषि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में संबंधित अधिकारी, पत्रकार बन्धु एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या व राहुल पटेल बस्ती मण्डल प्रतिनिधि माननीय सदस्य मौके पर रहे मौजूद




जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बौद्ध अरविंद सिंह पटेल का किया जोरदार स्वागत

     बैठक से पहले सदस्य पूर्वाचल विकास बोर्ड उ०प्र० ने विक्रमजोत एवं हर्रैया सीएससी केंद्र का निरीक्षण किया और कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए। उन्होने नगर पंचायत हर्रैया का निरीक्षण किया तथा बरसात के पानी से जाम नालियों की साफ-सफाई समय से कराये जाने का निर्देश संबंधित को दिया है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग