बस्ती में इण्डिया गठबंधन को मिली जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता,कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई

 


बस्ती 5 जून।

 लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता की लहर है। बुधवार को भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस के वरिष्ठ साधू शरन आर्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से साधू शरन आर्य ने कहा कि देश के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नीति, कार्यक्रम को पूरी तरह से नकार दिया है। यदि नरेन्द्र मोदी में थोड़ी भी नैतिकता हो तो उन्हें जनादेश का सम्मान करते हुये तीसरी बार सरकार नहीं बनाना चाहिये। कहा कि पूर्व उप प्रधान मंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम की बेटी पूर्व लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने देश भर में सघन प्रचार किया जिसका परिणाम है कि दलित वर्ग कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन के पक्ष में आया। कहा कि यह चुनाव मतदाताओं ने लड़ा। राहुल गांधी का पद यात्रा का देश भर में प्रभाव पड़ा। रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरीलाल शर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के दिन अब लद गये। कांग्रेस की निर्णायक वापसी हो रही है।


इण्डिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर, भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, कांग्रेस नेता शिवाजी पासवान, महबूब आलम, मास्टर शिवशंकर, वारिस अली, छोटेलाल बुद्धा के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग