बीएमपी के जिलाध्यक्ष को चौकी इंचार्ज द्वारा धमकी के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर किया कार्यवाही की मांग

 


बस्ती ।

 भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडीहा चौकी इन्चार्ज द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय।

ज्ञापन देने के बाद आर.के.आरतियन ने बताया कि वे समाज के कमजोर गरीब वर्ग की मदद किया करते हैं। उनके पास एक व्यक्ति को परेशान किये जाने का मामला सामने आया। जब उन्होने डेईडीहा चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव से मामले में जानकारी मांगी तो उन्होने फोन पर ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये गालियां दी और रेप जैसे संगीन अपराध में फंसाने की धमकी दिया।  साक्ष्य के रूप में बातचीत की काल रेकार्डिंग उनके पास उपलब्ध है। जब चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं से इस भाषा में बात करते हैं तो सामान्य लोगों से इनका व्यवहार कैसा होगा यह जांच का विषय है। उन्होने मांग किया कि चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करने के साथ ही उनके और परिवार के जान माल की रक्षा कराया जाय। चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव उन्हें किसी भी फर्जी मामले में फंसा सकते हैं।

ज्ञापन देने वालों में भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के साथ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दबंशी, बुद्धेश राना, रितिक कुमार, अजय कुमार, शिव कुमार, पंचलाल, अजय कुमार, रमेश चौधरी, केशवराम के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग