डॉक्टर्स डे( चिकित्सक दिवस)के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर वी.के. वर्मा ने भारत रत्न डा0 विधानचंद्र राय को किया शत-शत नमन

 


 भारत में चिकित्सक दिवस (Doctor's Day)

     एक जुलाई के ही दिन कृतज्ञ राष्ट्र प्रख्यात चिकित्सक, अमर स्वतंत्रता सेनानी एवं प0 बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री "भारतरत्न" डा0 विधानचंद्र राय के जन्मदिन को DOCTOR'S DAY (चिकित्सक दिवस) के रूप में मनाते है।

एक जुलाई ' 1882 को बांकीपुर, पटना (बिहार) में जन्में डा0 वी सी राय कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से MBBS, MD थे। बहुमुखी प्रतिभासंपन्न डा0 वी सी राय ने लंदन के प्रसिद्ध राॅयल कालेज ऑफ फिजिशियन से MRCP और राॅयल कालेज ऑफ सर्जन से FRCSकी उपाधि हासिल किया था। चिकित्सा क्षेत्र में यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। रोग का निदान (diagnosis) करने की उनमें विलक्षण योग्यता थी। उन्होंने कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की। 

                         वह प0 बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात प्रथम मुख्यमंत्री पी सी घोष के इस्तीफे के बाद डा0 वी सी राय को सर्वसम्मत से प0 बंगाल का मुख्यमंत्री चुना गया।वह 23 जनवरी 1948 से लगातार 14 वर्षों तक मृत्युपर्यन्त प0 बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। देश के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें वर्ष-1961 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया। 

प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डा0 विधानचंद्र राय की महात्मा गाँधी से पहली मुलाकात वर्ष-1925 में दार्जिलिंग में हुई थी। वे गाँधीजी के निजी चिकित्सक भी थे। वे आजीवन अविवाहित रहे।

देश के इस महान कर्मयोगी का 01 जुलाई ' 1962 को कलकत्ता में निधन हो गया। 

 चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टर वीo केo वर्माo ने कहा कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से आज "चिकित्सक दिवस" के महान अवसर पर अपने नायक डा0 विधानचंद्र राय को शत-शत नमन करते है

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग