हाथरस में कथावाचक के सत्संग में भारी भीड़ में मची भगदड़ 150 के करीब लोगों की मौत , मेडिकल कालेज में लाशों के गिनते वक्त सिपाही को पड़ा दिल का दौरा ,मौत

 


हाथरस (यूपी )जिधर देखिए उधर शव ही शव और अपनों को खो चुके परिजनों का लिपट कर रोना डियूटी पर तैनात सिपाही नहीं सह सका और मेडिकल कालेज में हार्ट अटैक आने से एक सिपाही की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में 'भोले बाबा' के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उक्त हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई है। हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं। एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश 30 को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि कांस्टेबल क्वीक रिस्पांस टीम अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज में आपात ड्यूटी पर बुलाया गया था, इतनी लाशें एक साथ देखकर वह बर्दाश्त न कर सका, और उसे हार्ट अटैक आ गया। सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग