सामुदायिक केन्द्र भानपुर एसीएमओ नें पैथालोजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारा छापा, एक को किया सील



बस्ती जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड व पैथालोजी सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नें छापेमारी की। इस दौरान तीन सेंटरों की जांच हुई, जिसमें एक सेंटर सील कर दिया गया, जबकि दो सेंटरों के संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी की है।


गुरुवार को दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता की


टीम भानपुर पहुंची। यहां टीम सीएचसी के सामने


स्थित सांई डायग्नोस्टिक सेंटर, शुक्ला डायग्नोस्थिट


सेंटर व पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की।


यहां तीनों सेंटरों को बारी-बारी से जांचा। सांईं व शुक्ला


डायग्नोस्टिक सेंटर नें तो सभी प्रपत्र दिखा दिए, मगर


यहां रजिस्टर में दर्ज कुछ मरीजों का फार्म एफ नहीं


भरा मिला जिस पर टीम नें संबंधितों को नोटिस जारी


किया है। वहीं दूसरी ओर पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर


पर जांच पडताल में खासी कमियां पाई गईं। यहां मांगे


जाने पर सेंटर के संचालक नें तो फार्म एफ दिया और न


अल्ट्रासाउंड ओपीडी के रजिस्टर उपलब्ध करा सके।


इसके अलावा सेंटर पर संचालित पैथालोजी में


मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण की व्यवस्था भी


नहीं मिली। यहां सीसीटीवी कैमरा भी बंद पाया गया।


सेंटर संचालक नें टीम को अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के


अभिलेख तो दिए, मगर इसका प्रस्तुतिकरण सेंटर पर


नहीं मिला। संचालक नें पैथालोजी के कागज उपलब्ध


कराने की बात कह कर सेंटर पर ताला लगा दिया और


मौके से निकल भाग निकला । 

इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ.

सचिन नें सेंटर को सील कर दिया। इस मौके पर

तहसीलदार मोहन यादव व पुलिस की टीम भी मौजूद रही 


Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग