अजमेर जा रही श्रद्धालुओ से भरी प्राईवेट बस पलटी दर्जनों लोग घायल घायलों का चल रहा सरकारी अस्पताल में इलाज

 



कप्तानगंज बाजार में सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी,108 की एंबुलेंस से  घायलों को पहुँचाया अस्पताल


बस्ती। रविवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे एक प्राइवेट बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया,हादसे में बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से बिहार सीतामढ़ी जा रहे थे। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग दुर्गा प्रसाद और शिवम ने 108 पर फोन किया आऔर कुछ ही समय मे 108 की एम्बुलेंसें घटना स्तल परहुॅच गयी और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में ताजमूल खातून पति वासिर उम्र 60 वर्ष, अल्हूर मंसूर उम्र 62 वर्ष, इबारा खातून पति इदरीश उम्र 40 वर्ष, शायराना खातून पति अब्दुल लहरी उम्र 50 वर्ष, जुबेरा उम्र 55,शबाना खातून पति कुरमन मंसूर,अमरा खातून,साहिबुन खातून, सलीम उम्र 65 वर्ष, पसौधर खातून उम्र 20 वर्ष, रजवाना खातून उम्र 40 वर्ष,  मोहम्मद कुर्बान उम्र 45 वर्ष आदि गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में चल रहा है । इनमें से सात लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर किए हुए घायलों को 108 एंबुलेंस ने सकुशल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग