रूधौली थाना अन्तर्गत नगर पंचायत निवासी युवक ने अश्लील वीडियो के सहारे महिला से दुष्कर्म, ससुराल वालों को भेजा वीडियो

 अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म, ससुराल वालों को भेजा वीडियो

सांकेतिक चित्र 


बस्ती। रुधौली नगर पंचायत क्षेेत्र के एक वार्ड निवासी एक विवाहिता का मोहल्ले के ही एक युवक ने चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया। अश्लील वीडियों को उसकी ससुराल में भेजकर वायरल कर दिया, जिससे उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।


पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके वार्ड का निवासी जुबेर अहमद ने चोरी से उसकी गंदी वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गाली और धमकी दी। बताया कि उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई है और वह गर्भवती भी है। 7-8 माह पूर्व आरोपी द्वारा गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए न केवल बलात्कार किया गया बल्कि वीडियो बनाकर उसकी ससुराल वालों को भी आरोपी ने भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूटने की कगार पर आ गई है। आरोपी का साथ गांव की ही एक महिला और उसकी पुत्री, पति व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच करने में लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग