दुष्कर्म के आरोपी सुड्डू सिंह नें फांसी लगाकर दी जान , बेलाड़ी गांव में पुलिस बल तैनात
उप्र बस्ती
जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ ग्राम बेलाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म,एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सुड्डू सिंह ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे दिन गांव के ही अभिषेक ने घर पर आकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्यवाही चल रही
दुष्कर्म के दोषी नें फांसी लगाकर दी जान
नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी ग्राम निवासी सुड्डू सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेलाड़ी -मरवटिया मार्ग पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला |
मृत व्यक्ति की पहचान बेलाड़ी निवासी सुड्डू सिंह के रूप में हुई सूचना पर पहुंची नगर पुलिस लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
मिली जानकारी के अनुसार सुड्डू सिंह 38 वर्ष तथा दो अन्य युवकों के खिलाफ गांव की रहने वाली एक युवती द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा आईजी बस्ती के आदेश पर थाना नगर पर पंजीकृत करवाया गया था उक्त मामले में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसके पति को फर्जी रूप से फंसा कर धन उगाही का काम कर रही थी वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनने के बाद लोक लाज की वजह से मृतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी मामले के गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है

Comments