विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने फीता काटकर पटेल एस.एम.एच.हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में पंजाब केसरी न्यूज एजेंसी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन
समाचार एजेंसी पंजाब केसरी द्वारा पटेल एस एम एच हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी के 9वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया
फीता काट कर कैम्प का उद्घाटन बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में चिकित्साकर्मियों को सम्मान्नित भी किया गया।
कार्यक्रम आयुष चिकित्साधिकारी/प्रबंधक डा. वी. के. वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पटेल हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ व क्षेत्र के विभिन्न आगंतुकों गण भारी संख्या में शामिल हुए लगभग 278 मरीजों निशुल्क चिकित्सा जांच सम्पन्न हुआ


Comments