नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश, डॉक्टर पीoएसoपटेल शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ



 डॉ०पी०एस० पटेल नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ


  बच्चों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

बच्चे को 6 माह तक केवल माँ का दूध ही पिलाएं 

1. बच्चे को गाय-भैंस या अन्य जानवर का दूध ना पिलाएं क्योकि इसमें सामान्य से ज्यादा मात्रा में

प्रोटीन और अन्य तत्व पाए जाते है जिनको बच्चे आसानी से पचा नहीं पाते बच्चों की अर्ध विकसित

किडनी पर भी इनका बुरा असर पड़ता है।

2. बच्चों को 6 माह तक पानी ना दें इनकी पानी की आवश्यकता मां के दूध से ही पूरी हो जाती है।


3. बच्चों को शहद ना पिलाएं इससे बच्चे को विशेष प्रकार के वैक्टिरिया (बाटयुलिनिज्म) का इन्फेक्शन हो सकता है जिसमें बच्चों की जान को भी खतरा हो सकता है।


4. बच्चे को दूध पिलाने के बाद 20 मिनट से आधे घंटे तक कंधे पर रखकर सहलायें, बच्चे को पेट के बल ना लिटाएं पेट के बल लेटाने पर बच्चों में sudden infant death Syndrome (सिड्स) का खतरा बढ़ जाता है नेप्पुल से दूध ना पिलायें।


5. बच्चे की गर्भनाल पर मिट्टी गोबर ना लगाएं गर्भ नाल पर लाल पन होने या कोई भी बदबूदार सफेद पदार्थ के रिसाव होने पर डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें।


6. बच्चे की आंख में काजल ना लगाएं काजल में लेड नामक हानिकारक तत्व हो सकता है जो की बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है इससे आंख में एलजी भी हो सकती है।


7. बच्चे के बिस्तर पर कोई भी खिलौना या तकिया ना रखें। 

8. बच्चे के हाथ या गले पर कोई भी धागा ना बांधे इससे बच्चे में इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।


9. बच्चों को हवा में ना उछाले इससे बच्चो के दिमाग में खून बह सकता है। बच्चे को कलाई पकड़ कर


ना उठाएं इससे कलाई की हड्डी या मांस पेशियों में खिंचाव हो सकता है। 10. बच्चे के नाक व कान में कोई भी तेल ना डालें इससे बच्चों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।


11. बच्चों को उबटन या बुकता न लगाएं इससे बच्चों के बाल उखड़ने पर त्वचा के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है एवं एलर्जी संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।


12. बच्चे का नियमित रूप से टीकाकरण कराएं एवं हर बार डॉक्टर के पास जाने पर कार्ड ले जाना ना भूलें।


कृपया दवा दिखाकर प्रयोग करें। दवा के रिएक्शन करने या परेशानी बढ़ने पर दवा बन्द करके तुरन्त चिकित्सक से मिलें।

डॉ० पी० एस० पटेल

MBBS, DCH, MD (AM)

PGPN Boosten University America (USA)

नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बस्ती

निवास : गेट नंबर 1 पानी टंकी के नीचे जिला चिकित्सालय बस्ती मो.न.8115231555

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग