पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में निशुल्क चिकित्सा कैम्प में आए 700 कांवड़ भक्तों का किया गया ईलाज, कावड़ भक्तों को हर साल निशुल्क ईलाज को तत्पर डॉo वीo केo वर्मा





 बस्ती, 01 अगस्त। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा द्वारा कांवड़ भक्तों को 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा चलने तक यह सुविधा  जारी रहेगी। गुरूवार तक 700 से अधिक कांवरियां भक्तों का उपचार किया गया। यह जानकारी देते हुये संस्थान के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि कई वर्षो से हास्पिटल की ओर से यह सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। 

डॉक्टर साहब स्वयं चिकित्सकों की टीम के साथ कांवरियों की सेवा के साथ ही निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. आलोक रंजन, डा. मनोज मिश्र, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश कुमार, श्रवन कुमार, डा. फरहाना बानो, के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में शिवशंकर, सविता श्रीवास्तव, उत्कर्ष दूबे, माया, पूजा, कविता, मनीषा, शालू, गोल्डी, रजिया, मनोज, विशाल, राम अजोर, जग प्रसाद के साथ ही फार्मासिस्ट, जे.एन..एम. के छात्र-छात्राओं ने कांवरियां भक्तों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया। बताया कि कांवरियों भक्तों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा के लिये डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कांवड़ यात्रा चलने तक जारी रही।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग