एडिशनल एस.पी.बस्ती ने रात में थाना नगर और थाना कलवारी का किया आकस्मिक निरीक्षण
ए.एस.पी.ने रात में नगर और कलवारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया
बस्ती ,12 अगस्त 2024
यूपी के बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अपनी आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कल देर रात बस्ती जनपद के नगर और कलवारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय सीसीटीनी एस,महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मेस, हवालात आदि का निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कागजातों के रखरखाव के बारे में उचित निर्देश दिया |
अपर पुलिस अधीक्षक ने परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया |
उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह शांति एवं कानून की व्यवस्था बनाए रखें |
उन्होंने कहा कि थाने पर आए हुए आम जनता के साथ मधुर व्यवहार रखें तथा उनसे मृदुल वाणी में बात करें |किसी के साथ अभद्रता व अनादर की शिकायत का मौका न दे

Comments