महुली मार्ग पर एक्सीडेंट से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

 

सांकेतिक चित्र


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के महुली मार्ग पर  देर रात बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आशा देवी (50) पत्नी फूलचंद निवासनी ग्राम हटवा रात में भोजन करने के बाद घर के बगल में पैदल टहल रहीं थीं। अचानक बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए कैली मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग