परसा जागीर के सफाईकर्मी पर मनमानी का आरोपः ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग

 


सफाईकर्मी पर मनमानी का आरोपः कार्यवाही की मांग

बस्ती।23 अगस्त 

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी को शुक्रवार को पत्र देकर परसा जागीर में तैनात सफाई कर्मचारी रामजीत के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है।

पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी रामजीत नियम विरूद्ध तरीके से नियुक्ती कराके, रसूख के दम पर गांव में बिना कार्य किए ड्युटी हाजिरी लगवा लेता है । अपने निवास के ही ग्राम पंचायत में नियुक्ति करवाकर स्थानीय राजनीति के साथ ही अन्य बहुत से बहुत से कारोबार करता है । सफाई कभी नहीं करता है, जिसके कारण इनके कार्यक्षेत्र में कूड़े करकट का ढेर लगा रहता है।  

मांग किया कि उक्त सफाईकर्मी की जांच कराकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। पत्र देने वालों में सुधीर पाण्डेय के साथ आत्मा पाण्डेय, रामविलास भारद्वाज, लक्ष्मन, पंकज पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, राहुल पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे




Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग