आपस में मारपीट को लेकर आशा बहु ने आशा संगिनी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया ,

 



आशा बहू और आशा संगिनी के बीच हुए मामले की कप्तानगंज पुलिस कर रही जांच

बस्ती - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेंढौवा में कार्यरत आशा बहू निर्मला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पत्र देकर आशा संगिनी शिवा शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाया है।आशा बहू निर्मला तिवारी ने कहा कि आशा संगिनी शिवा शुक्ला आये दिन आशा बहुओं से जबरन धन उगाही के प्रयास में रहती है असफल होने पर नौकरी छुड़वाने एवं फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती रहती है जिससे समस्त आशा बहू परेशान हैं।

 प्राप्त समाचार के अनुसार - बुधवार को आशा बहू निर्मला तिवारी गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से इलाज कराने के लिए सीएचसी कप्तानगंज पर गई थी आशा बहू निर्मला तिवारी के अनुसार आशा संगिनी कमीशन मांगने लगी कमीशन न देने पर गाली गलौज देते हुए अमादा हो गई। आशा संगिनी के साथ में पुत्र अमिष कुमार व अभिनाश कुमार तीनों लोगों ने मिलकर सीएचसी गेट पर आशा बहू निर्मला तिवारी को मारा पीटा पिटाई से घायल आशा बहू जमीन पर गिर पड़ी और जोर - जोर से शोर मचाई आस पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंच कर आशा बहू की जान बचाई। पीड़ित आशा बहू ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दिया है।आशा संगिनी शिवा शुक्ला के अनुसार उन्होंने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए कहा कि चोट हमको भी आयी है और तहरीर हमारे भी तरफ से पड़ी है आशा बहू एवं आशा संगिनी के तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस जांच में जुट गई है।उक्त प्रकरण में कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे का कहना है कि आशा बहू और आशा संगिनी दोनों की तरफ से तहरीर मिला है और जांच की जा रही है जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई किया जायेगा 

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग