15 वर्षीय किशीरी से छेड़खानी के मामले वॉल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज, कार्यवाही हेतु पुलिस की विवेचना शुरू


सांकेतिक चित्र


 बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक रमेश ने गाँव के बाहर रोड़ पर स्थित दुकान पर जाते समय रास्ता रोक कर हाथ पकड़कर छेड़खानी किया, विरोध करने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी ने घर आकर अपनी आपबीती बताया तो उसने इसकी शिकायत की, जिस पर आरोपी और उसके परिवार वाले उसके घर पर चढ़ आए, उसके पूरे परिवार को मारा पीटा, जाते समय धमकी दी कि यदि इस बारे में कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे। 5 अगस्त को हुई घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी करने के आरोपी युवक, उसके भाई, पिता सहित सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग