सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बस्ती में उच्च अधिकारियों ने सुना जन समस्या, समाधान दिवस मे कुल 68 मामले में 10 मामले निस्तारित

 



जिलाधिकारी बस्ती ने समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश 


बस्ती - सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक हिला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा। 

 उन्होने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या उच्चाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जायेंगा। इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता आख्या ठीक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेंगी। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद/समस्या के निस्तारण हेतु विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उनको फोन द्वारा अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गम्भीरतापूर्वक सुनने के बाद निस्तारित करें। 

     उप जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें राजस्व के 18, पुलिस के 14, विकास के 12, नगरपालिका के 06, नलकूप के 03, विद्युत के 04 तथा अन्य के 11 मामले है।

        सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ रतन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सीबीओ राजेश त्रिपाठी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग