क्लास 9 की स्टूडेंड से हुआ था बलात्कार काफी समय बाद लड़की ने खोली जुबान

 

   सांकेतिक चित्र

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार करने, किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव निवासी नीरज पर आरोप लगाया है कि कक्षा 9 में पढ़ रही उसकी लड़की को छेड़ता था। उसे धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी से इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले डर के कारण उसकी बेटी ने जुबान नहीं खोली, बाद में उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जब इसके बाद उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने उससे शादी की बात की। अब वह उसके साथ शादी करने से इंकार कर रहा है। बताया कि उसकी लड़की वर्तमान में करीब 19 वर्ष की हो गई है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग