प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा टी.बी.मुक्त प्रदेश कार्यक्रम की आवश्यक बैठक संपन्न

 



बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर सीएचओ एएनएम और आशा बहू के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव-गांव जाकर टीबी के बीमारी के लक्षण दिखने वाले मरीजों का जांच कर निशुल्क उपचार करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।


     सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 9 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें दो सप्ताह से अधिक खांसी दो सप्ताह तक बुखार रात में पसीना आना भूख में कमी वजन घटना आदि जैसे लक्षण दिखने पर मरीज को सीएचओ एनम और आशा बहू के माध्यम से चिन्हित करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर लाकर जांच करके टीबी का लक्षण दिखने पर उसका निशुल्क उपचार किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जाए जिसके लिए वृहद रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।

     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के चिकित्सक डॉक्टर शशि ने बताया कि 10 दिन लगातार सक्रिय क्षय रोगी खोजो अभियान चलाया जाएगा। लक्षण दिखने वाले मरीजों का जांच किया जाएगा और गांव के हिसाब से एक डाटा तैयार किया जाएगा। इस अभियान के द्वारा गांव और ब्लॉक को टीबी मुक्त करना है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग