बस्ती मेडिकल कालेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरूआत, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज किया शुभारंभ
बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत हो गई है जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार द्वारा फीता काटकर और मशीन का पूजन कर के किया गया और यह भी बताया गया कि समय-समय पर इस तरह की आधुनिक मशीन को शासन द्वारा मंगाया जाएगा जिससे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को मिल सके।
इस मौके पर मौजूद चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत होने से अब मरीजों को बाहर लखनऊ व गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। शासन व मेडिकल कॉलेज का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा ।
मेडिकल कॉलेज के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि ब्रांकोस्कोपी से दूरबीन विधि द्वारा फेफड़ों की जांच की जाती है इससे फेफड़ों में होने वाले संक्रमण, टीबी, कैंसर व गांठ को जाना जा सकता है वहीं इससे बायोस्पी भी कर ली जाती है।
इस मौके पर डॉ अलका, डॉ अनिल यादव, डॉ बीएल कनौजिया, डॉ राजेश पांडे एवं मेडिकल कॉलेज के तमाम कर्मचारी व स्टाफ वहां मौजूद थे।
.jpg)

Comments