मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में अराजक तत्वों ने खंडित की बाबा साहेब की प्रतिमा , ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग

 



बस्ती में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया।


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के एक हाथ के खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।



गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा, तो  पाया किन्ही अराजक तत्व ने इसका एक हाथ तोड़ दिया है। यह प्रतिमा उस भूमि पर स्थापित थी, जिसे आम्बेडकर प्रतिमा के नाम पर एलॉट किया गया था। 


नायब तहसीलदार के साथ एसओ मुंडेरवा  मौके पर पहुंचे


घटना की जानकारी होते ही एसओ मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नायब तहसीलदार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग मान गए। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग