बस्ती जनपद में डेंगू पसार रहा है पांव , सतर्क रहने की जरूरत, लक्षण दिखने पर तुरन्त कराए जांच डॉक्टर वी oकेoवर्मा आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय बस्ती




 डेंगू का सीजन है सतर्क रहिये- डा. वीoकेoवर्मा 


यूपी के बस्ती समेत प्रदेश के कई जिलों में डेंगू बुखार पैर पसार रहा हैं। अब तक हजारों संक्रमित पाये गये हैं। बस्ती में जिला अस्पताल के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा से डेंगू बुखार के लक्षण, बचाव और घरेलू उपचार के बारे में बात की गयी। 

बचाव के लिए सावधान रहने की जरूरत

 डेंगू बुखार से बचने के लिये खुद सावधान होना पड़ेगा। यह मच्छरों के काटने से होता है। ये मच्छर 2 फिट से ऊपर नही उड़ते, इसलिये अंगों को ढककर रखें, वरना नारियल का तेल लगायें। 

डेंगू की पहचान 

 डेंगू होने पर टीएलसी काउण्ट घट जाता है, 3 हजार से कम है तो डेंगू हो सकता है। बेहतर होगा कि हम अपने आसपास डेंगू मच्छरों को न पनपने दें। कानपुर, प्रयागराज, बस्ती, गोरखपुर में डेंगू मरीजों को लेकर प्रशासन सतर्क है।


डेंगू के लक्षण 

तेज बुखार व सिरदर्द, हाथों-पैरों में दर्द, भूख न लगना, जी मचलाना, उल्टी और दस्त, आंखों में दर्द, कमजोरी और थकावट, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना, नाक से खून आना आदि डेंगू बुखार के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के दिखते ही किसी सक्षम चिकित्सक के संपर्क में आना चाहिये।


डेंगू मच्छरजनित संचारी रोग है


डॉक्टर वर्मा ने बताया कि डेंगू एक संचारी रोग है जो मच्छरों द्वारा एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। इसके लिये कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है ऐसे में बचाव का सिर्फ एक तरीका है खुद को मच्छरों से बचाकर रखना। आप मॉस्किटो रेपलेंट्स, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होने से पहले बदं कर दें। शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर का पानी बदलते रहें। गमलों, टूटे फूटे बर्तनों, पुराने टायरों, जानवरों के भोजन के पात्र, प्लास्टिक के डिब्बों आदि में पानी न इकट्ठा होने दें। पानी को ढंक कर रखें। ऐसी जगहों पर ही मच्छर अंडे देते हैं। यदि कोई खुला जल स्रोत है, जिसे आप हटा नहीं कर सकते हैं, तो उसे या तो ढंक दें या फिर उपयुक्त कीटनाशक अप्लाई करें।


होम्योपैथिक दवाओं में डेंगू से बचाव का बढ़िया विकल्प

उन्होंने बताया कि इयूपिटोरियमपर्फ, आरसेनिक एलबम, चाइना, नैट्रम्योर, एकोनाइट, बेलाडोना, रसटास्क, डलकामारा, नक्सबोम आदि दवायें लक्षण के अनुसार उचित पॉवर में सक्षम चिकित्सक की देखरेख में ली जा सकती हैं। होम्योपैथी सरल, सहज और आसानी से उपलब्ध होने वाली सस्ती चिकित्सा पद्धति है जो समय रहते शुरू की जाये तो बड़ी क्षति को रोकने में सक्षम है।


इम्युनिटी और बेहतर डाइट के अलावा मिनरल और खनिज पदार्थ उपयोगी

डॉक्टर का कहना है  डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है इसलिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फलों व सब्जियों को शामिल करना चाहिये। पपीता खाएं या आप इसकी ताजी पत्तियों के जूस निकाल कर पी सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और खून में प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ते हैं। इस बुखार में नारियल पानी, बकरी का दूध, किवी फल, पपीता की फुनगी, का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रिकवरी में मदद करते हैं।


उन्होंने घरेलू उपचार के लिए बताया तुलसी, काली मिर्च को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। फिर इसे ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार पिएं। इससे भी इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और डेंगू से छुटकारा मिलेगा।


 गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के मरीज को नियमित रूप से गिलोय का रस पीना चाहिये, इससे उसकी तबीयत में जल्दी सुधार होगा। 1 गिलास गाजर के जूस में 3-4 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर मरीज को दें। 


इससे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। डेंगू के मरीज को लाल फल और सब्जियां जैसे- टमाटर, प्लम, तरबूज, चेरी आदि का सेवन करना चाहिये। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर में ब्लड सेल्स की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है।


Advrtigment 

धनतेरस दिपावली पर विशेष छूट व आकर्षक फाइनेंस ऑफर का लाभ उठाए 


 धनतेरस दिपावली पर विशेष छूट व आकर्षक फाइनेंस ऑफर का लाभ उठाए 

     

 धनतेरस दिपावली पर विशेष छूट व आकर्षक फाइनेंस  ऑफर का लाभ उठाए 


     

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग