दोनों आंख से अंधी 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ घर में घुस कर छेड़खानी,वॉल्टरगंज पुलिस कर रही जांच

 





सांकेतिक चित्र


बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की, शोर मचाने पर भाग निकला। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह खेत में धान काटने गई थी, घर पर उसकी आंख से अंधी 15 साल की बेटी मौजूद थी। इस बीच उसे अकेली घर में पाकर गांव निवासी कमलेश घर में घुस गया, उसकी बेटी को जगाने लगा, उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा, जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसकी भाभी दौड़कर पहुंची तो आरोपी को पहचाना। मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग