बाईक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दुर्घटना के शिकार दो युवक गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में हुआ भिड़ंत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
बस्ती (यूपी) ट्रेक्टर से बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर नेशनल इंटर कॉलेज के सामने एक भिड़ गई मौके पर तत्काल हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को एंबुलेंस के द्वारा हरैया सीएससी पहुंचाया
बाइक UP51BQ2303 जो सर्विस लेन से होते हुए कस्बा हर्रैया से अपने घर भदावल जा रहे थे रस्ते में बाइक सामने से आ रहे भूषा लदे ट्रेक्टर में भीड़ गई जिससे बाइक पर सवार मनीष शर्मा पुत्र संतराम निवासी भदावल थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र लगभग 23 वर्ष तथा ऋषभ पुत्र दीनानाथ निवासी भदावल थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र लगभग 16 वर्ष को गंभीर चोटे आई है । जिनको तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा गया।मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया परंतु पुलिस ट्रेक्टर को कब्जा में लेकर मामले की छानबीन कर रही है

Comments