सियरापार में धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने की मांगः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन

 


धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने की मांगः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन 

बस्ती। सोमवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल और सर्वेश चौधरी सियरापार के नेतृत्व में नेताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समूह की महिलाओं को भ्रम में रखकर उनके नाम पर कर्ज लेकर डकार जाने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाय और पीड़ित धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं को धन वापस कराया जाय।


ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने बताया कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लालच देकर उनके नाम पर करोड़ो रूपये निकाल लिये गये और महिलाओं के घर अब बैंको से वसूली की नोटिस आ रही है। इससे समूह की महिलायें और उनके परिजन परेशान हैं।


सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सर्वेश चौधरी सियरापार ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की गनेशपुर निवासिनी मीना पत्नी राकेश, राकेश पुत्र राम मूरत, अरविन्द पुत्र राधेश्याम, सोनी पत्नी अरविन्द आदि पहले समूह का गु्रप बनाती थी। फैक्ट्री खोलने और उसमें साझेदार बनाने का झांसा देकर अनेक महिलाओं को जालसाजोें ने बैंकोें का कर्जदार बना दिया। महिलाओं को इसकी जनकारी तब हुई जब बैंकों से वसूली के लिये पत्र आने लगे और उन पर कर्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अनेक घरोें में इसे लेकर पारिवारिक कलह का माहौल है। जालसाजी का शिकार हो चुकी परेशान महिलायें न्याय के लिये भटक रही है। मांग किया कि महिलाओं को न्याय दिलाया जाय। विभिन्न बैंकों बंधन बैंक, भारत बैंक, वंदना बैंक, मिड लैंड, कमल बैंक, एक्सिस बैंक, ग्रामीण कोटा, सामदूजा बैंक, उत्कर्ष बैंक, आई०डी०एफ०सी० बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैंक, आर० बी० एल० बैंक, टाटा बैंक से लोन करवाकर रूपया हड़प लिया है। महिलायें परेशान हैं।


ज्ञापन सौंपने वालोें में आकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, संदीप निषाद, ज्योति, मीरा, चन्द्रगुप्त मौर्य, अखिलेश प्रजापति, रागिनी देवी, सन्तोष चौधरी, ऊषा देवी, राजेश्वरी, शहजाद आलम, मनोज निषाद, प्रमोद यादव, मंजीत यादव आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग