जबरिया जोतने लगे खेत ग्राम प्रधान , किसान दंपती के साथ मारपीट ,सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
जबरिया जोतने लगे खेत ग्राम प्रधान , सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल के साथ संगठन पदाधिकारियां ने गुरुवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी शान्ती निषाद पत्नी सुरेन्द्र निषाद के परिवार को न्याय दिलाया जाय।
डीएम को दिये ज्ञापन में शान्ती निषाद पत्नी सुरेन्द्र निषाद न कहा है कि 21 नवम्बर की सुबह लगभग 8 बजे कपिलदेव प्रधान, राम प्रसाद प्रधान कई लोगों को साथ लेकर उसके खेत को जबरिया जोतने आ गये। जब सुरेन्द्र निषाद ने ऐसा करने से रोका तो कपिलदेव प्रधान, राम प्रसाद प्रधान ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और शान्ती के गले की चेन और उसके पति का मोबाइल छीन लिया।

Comments