जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष को मारने पीटने से रोष, सरदार सेना ने सौंपा जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष को मारने पीटने से रोष, सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन।
शुक्रवार को डी एम बस्ती कार्यालय पहुंच कर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग।
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने चेतावनी दिया कि जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष मौर्य
को मारने पीटने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई न किया गया तो दुबौलिया थाने का घेराव किया जायेगा।
सरदार सेना के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति के संयोजन में संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक को ज्ञापन सौंपा।
सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष मौर्य को न्याय दिलाने के लिये सरदार सेना हर स्तर पर सहयोग करेगी।

Comments