तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप

 



 

बस्ती। सूत्रों के अनुसार पुरानी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय एक तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक तलाकशुदा महिला है। उसकी लगभग छह साल पूर्व मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा निवासी गुफरान ने मुलाकात हुई। बातचीत और मुलाकात का सिलसिला बढ़ा तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके मना करने के बावजूद वह लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब वह उससे शादी करने की बात करती तो किसी न किसी बहाने वह टालमटोल करता रहा। जब उसने शादी करने का बहुत दबाव बनाया तो कचहरी में आकर आरोपी ने 22 जुलाई 2024 को आकर एक स्टाम्प पर शादी की लिखा पढ़ी की। लेकिन अ बवह उसे छोड़कर चला गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग