जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष को मारने पीटने का मामला गरमायाः विधायक गणों ने ज्ञापन सौंपकर किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग




 बस्ती में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष को मारने पीटने का मामला गरमायाः ज्ञापन सौंपकर किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग 


बस्ती। सोमवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा ने सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, सपा विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दबंगों द्वारा जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राम आशीष मौर्या को मारने पीटने, धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाय। चेतावनी दिया कि यदि गिरफ्तारी न हुई तो धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन किया जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग जमे रहे और मांग किया कि दोषी गिरफ्तार हो। यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष राम आशीष मौर्या को दुबौलिया थाना क्षेत्र के औघड़वीर (भिऊरा) निवासी रणधीर सिंह ‘राधू’ पुत्र विजय बहादुर सिंह, अभय सिंह पुत्र रणविजय सिंह ने बेमहरी के निकट बुरी तरह से मारा पीटा। जान से मार देने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया न तत्काल मुकदमा ही दर्ज किया। लम्बे संघर्ष के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया किन्तु दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। नेताओं ने मांग किया कि दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कराया जाय।


ज्ञापन सौंपने वालों में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्या, सुनील मौर्य, चौधरी वृजेश पटेल, विनय चौधरी, का. चन्द्रभान, गिरजेश मौर्य, मुकेश चौधरी, अभिषेक मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य , अखिलेश प्रजापति, विकास गौतम, अमरजीत कन्नौजिया, गिरजेश मौर्या, दीपक आर्या, डब्लू, सन्तोष मौर्य, राजबीर चौहान, प्रवीण, अभिषेक चौधरी, आकाश पटेल, शहजाद आलम, के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग