महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़, पति को मारने पीटने के जुर्म में लालगंज थाने में दो पर मुकदमा दर्ज
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दो लोगों पर छेड़खानी करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोर्ट में दिये गये प्रार्थना पत्र में 22 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि गांव निवासी राजेश और सद्दाम आये दिन उसका पीछा कर छेड़खानी करते थे, उस पर जाति सूचक छीटाकसी करते है। 10 अक्टूबर की शाम को वह दुर्गा पूजा से घर वापस आ रही थी कि गांव के रास्ते की गली में आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की, मुंह दबाकर शारीरिक छेड़छाड़ किया। इस बीच पीछे से आ रहे उसके पति उसे बचाने के लिए दौड़े तो जाति सूचक गाली देते हुए आरोपियों ने उसके पति को मारा पीटा, गांव के अन्य लोगों को आता देखकर दोनो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Comments